Skip to main content

चीन के चंगुल से ताइवान और तिब्‍बत को क्यों आजाद होना ही चाहिए ।


चीन की सरकार हर उस देश को अपना नंबर एक दुश्मन मानती है, जो ताइवान को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देता है । इसी तरह, अगर कोई देश ये मांग करेगा कि तिब्बत को एक संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए, तो चीन उसका बहुत तीखा विरोध करेगा । सच्चाई ये है कि चीन, तिब्बत पर अपनी मजबूत पकड़ रखता है और किसी भी विदेशी को तिब्बत की यात्रा करने की इजाजत नहीं देता ताकि वो वहां के हालात न देख सके ।


चीन की ताइवान पर कब्जा करने और तिब्बत पर अपने कब्जे को मजबूती से रखने की महत्वाकांक्षा बीजिंग की विस्तारवादी योजनाओं का पुख्ता प्रमाण है ।


चीन और जर्मनी के व्‍यवहार में समानता

वर्तमान की चीन सरकार और दूसरे विश्व युद्ध से पहले हिटलर के जर्मनी के व्यवहार में बहुत समानता है. वर्तमान चीन की सरकार और हिटलर के जर्मनी में ये समानता है कि वे किसी भी कीमत पर दुनिया के बाकी हिस्सों पर हावी होने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए दूसरे देशों के लिए नैतिकता या नैतिक सिद्धांतों और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार के लिए बहुत कम फिक्र करते हैं ।


जिस तरह दुनिया के कई देश अब चीन को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह दूसरे विश्व युद्ध से पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री चेम्बरलेन ने भी हिटलर को खुश करने के लिए जर्मनी का दौरा किया था. चर्चिल ने इसे हिटलर का झांसा बताया था, जो अब इतिहास की बात है ।

अब तक, चीन, ताइवान पर अपना अधिकार नहीं जमा सका है, क्योंकि ताइवान को अमेरिकी सरकार की ओर से भारी सुरक्षा दी गई है और चीन जानता है कि ताइवान को हड़पने का कोई भी कदम उठाने का अंजाम अमेरिका के साथ युद्ध होगा ।

दूसरी तरफ, तिब्बत पर हमला करने और इस क्षेत्र पर आक्रामक रूप से कब्जा करने के लिए चीन को प्रोत्साहित किया गया था और चीन ने तिब्बती प्रदर्शनकारियों को हिंसक रूप से दबा दिया था, क्योंकि तिब्बत को दुनिया के किसी भी देश से सार्थक तरीके से न तो समर्थन मिला और न ही संरक्षण। नतीजतन, चीन ने तिब्बत पर कब्जा करना जारी रखा है और दुनिया चुप है क्योंकि तमाम सरकारें चीन को खुश करना चाहती हैं और चीन के साथ अपने व्यापार और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए इससे दोस्ती बनाए रखने में भलाई समझती हैं।


भारत-चीन युद्ध

चीन अब भारत में अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने का दावा करता है और हजारों किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अपना कब्जा जमाए है, जिसे उसने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हड़प लिया था. इसके अलावा, आक्रामक मुद्राएं अपनाने वाला चीन अब दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और सेनकाकू द्वीप में जापान, फिलीपींस, वियतनाम और अन्य देशों के विरोध के बावजूद अपने मालिकाना हक का दावा करता है।

तिब्बत पर आक्रामक तरीके से कब्जा जमाने, भारतीय क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर दावा करने के साथ-साथ ताइवान पर दावा ठोकने वाले चीन को अब तक दुनिया के किसी भी देश की तरफ से असरदार ढंग से चुनौती नहीं दी गई हैं ।

दुनिया के ज्यादातर देशों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण चीन को अपने क्षेत्र और प्रभाव वाले क्षेत्रों का विस्तार जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है. हालांकि दुनिया भर में तिब्बतियों की आवाज जोर से नहीं सुनी जा रही है, लेकिन ऐसे देश भी हैं जो कभी-कभी ताइवान के समर्थन में आवाज उठाते हैं।

ताइवान काफी पहले ही चीनी वायरस के बारे में दुनिया के सामने खुलासा कर चुका है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने ताइवान की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया क्योंकि ताइवान डब्ल्यूएचओ का सदस्य नहीं है. अब, ताइवान को डब्ल्यूएचओ के सदस्य के रूप में शामिल करने की सुगबुगाहट तेजी से सुनी जा रही है।

न तो ताइवान और न ही तिब्बत यूएनओ का सदस्य है, इससे साफ है कि यूएनओ इन क्षेत्रों को संप्रभु देशों के रूप में मान्यता नहीं देता है।

ताइवान और तिब्बत और दूसरे क्षेत्रों पर चीन के दावे से चीन की सरकार की मानसिकता का पता चलता है और ये निश्चित रूप से लंबे समय में दुनिया में स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। जहां चाहे जाने और कुछ भी करने की छूट के साथ ये बहुत मुमकिन है कि चीन आने वाले दिनों में दूसरे देशों पर भी दावे कर सकता है, जिसे दुनिया को रोकना होगा।

ताइवान और तिब्बत चीन के नाजायज क्षेत्रीय दावों के दो टेस्ट केस हैं, जिनको लेकर दुनिया के बाकी हिस्सों से बहुत कम विरोध होता है। ये बहुत जरूरी है कि ताइवान और तिब्बत को संप्रभु देशों के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए, जो चीन की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं को कम करने और उसे पराजित करने के लिए एक आवश्यक कदम है।

संयुक्त राष्ट्र संगठन अपनी वर्तमान संरचना और कामकाज के तरीके से ताइवान और तिब्बत को इंसाफ दिलाने की स्थिति में नहीं है।

आज, चीन की कार्यप्रणाली और चाल-चलन के बारे में दुनिया में संदेह बढ़ रहा है।ये तथ्य कि चीन ने वुहान वायरस के बारे में जानकारी छिपाई और सही समय पर इसको लेकर दुनिया को पहले से आगाह नहीं किया, ये साबित करता है कि चीन गैर जिम्मेदाराना व्यवहार दिखा सकता है। आज, COVID 19 संकट के कारण दुनिया में जो विनाश हो रहा है, उसके लिए सीधे तौर पर विश्व समुदाय के कल्याण के प्रति चीन का उदासीन रवैया है।

निश्चित रूप से, किसी को ये नहीं सोचना चाहिए या कहना चाहिए कि चीन को अस्थिर किया जाए।लेकिन, निश्चित रूप से, ये सोच बढ़ रही है कि अब चीन को दुनिया को अस्थिर करने से रोका जाना चाहिए और अन्य देशों पर कब्जा करने के उसके आक्रामक तरीकों का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए।

चीन के क्षेत्रीय विस्तार की योजना के खिलाफ इस तरह के विश्वव्यापी विरोध की शुरुआत करने का पहला मकसद ताइवान और तिब्बत को स्वतंत्र और संप्रभु देशों के रूप में मान्यता देना है, इससे चीन का घमंड टूटेगा और वश में आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नया जीएसटी शुल्क: भारत की नई कर व्यवस्था

  नया जीएसटी शुल्क: भारत की नई कर व्यवस्था भारत में नया जीएसटी (जीएसटी) शुल्क का उदय होने के बाद, व्यापार और व्यावसायिक संस्थानों के लिए एक नई कर व्यवस्था का परिचय मिल रहा है। जीएसटी एक एकल वास्तविक कर व्यवस्था है जो राज्य कर और संघ कर को एकीकृत करती है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार को सरल और अधिक व्यवसायकारी बनाना है। जीएसटी के फायदे: सरलीकरण: जीएसटी ने अनेक राज्य करों को एकीकृत कर दिया है, जिससे व्यापार को सरल और अधिक व्यवसायकारी बनाया गया है। व्यापार की वृद्धि: जीएसटी ने व्यापार को आकर्षित किया है और नई नीतियों के कारण व्यापार की गति बढ़ी है। कर राजस्व: जीएसटी ने कर राजस्व को बढ़ाने में भी योगदान दिया है। जीएसटी के चुनौतियां: जटिलता: जीएसटी के नियम और विनियमन के कारण कुछ व्यापारियों को जटिलता का सामना करना पड़ा है। आर्थिक अस्थिरता: जीएसटी के लिए नई नीतियां और अनुभागों का अनुसन्धान करना आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। जीएसटी भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ-साथ चुनौतियां भी हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाया जा रहा है।

Selective politics in India

   चयनात्मक प्रदर्शन मनोविज्ञान के अंदर एक सिद्धांत है,जिसे अक्सर मीडिया और संचार अनुसंधान में प्रयोग किया जाता है।     यह ऐसे लोगों की प्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है। जो विरोधाभासी जानकारी से बचते हुए, अपने पहले से मौजूद विचारों को व्यक्त करते है।     अगर भारत के संदर्भ में बात करें,तो भारत में लगभग हर राजनीतिक दल कहीं ना कहीं सिलेक्टिव पॉलिटिक्स का सहारा लेती है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी हो या वाम दल हो या फिर भाजपा हो, लेकिन इन सभी दलों के सिलेक्टिव पॉलिटिक्स से थोड़ा अलग सिलेक्टिव पॉलिटिक्स सिस्टम भाजपा का है, जहां आकर सभी दूसरे राजनीतिक दल सियासी मात खा जाते हैं।  भारतीय राजनीति में सिलेक्टिव पॉलिटिक्स शब्द को एक गर्म राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने का श्रेय भी भाजपा को जाता है।  विगत कुछ वर्षों में  जब से भाजपा सत्ता में आई है, कई अहम राजनीतिक फैसलों के समय यह बहस के केंद्र में आ जाता है।  कश्मीर से धारा 370 हटाने के क्रम में कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला को नज़रबंद किया गया तो क...

I will burn the constitution : Dr . Bhimrao Ambedkar

Baba Sahab Dr.Bhimrao Ambedkar is a well known name in Indian politics with the support of which many political parties run.leadership of many leaders goes on. Apart from this has an identity, besides being the first Indian to go abroad for a PhD in economics he is biggest identity is that of the creator of the constitution of independent India You must be thinking that what has happened today to this guy. why he is making so much speech, think that the person who made the constitution is talking about burning the constitution yes I want to talk about it let's known when and why was he make such statements In the rajya sabha on 23 September 1953 Babasaheb said that small peoples always have the fear that majority can harm them  My  friends tell me  I have made the constitution. I want to you tell  that I will be the the first person who will burn it, it is not good for me because it is not good for every one, why did he make such statements, answered ...