Skip to main content

भारतीय राजनीति: लड़ाई वर्चस्व एवं अस्तित्व रक्षा की।


 जब से भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी का पदार्पण हुआ है, वर्षों से चला आ रहा वर्चस्व की लड़ाई  तीव्र और त्तीवतर
 होती जा रही है, ऐसा नहीं है कि यह लड़ाई भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के आने से शुरू हुआ है, नहीं यह तो उससे पहले से चला आ रहा है।
 फर्क यह था कि जो आज वर्चस्व के लिए लड़ रहा है वह कल तक अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहा था घटनाक्रम में सिर्फ पात्रों का स्थान बदल गया है, लड़ाई तो वही पुरानी है। पहले इस लड़ाई का दायरा सीमित था, युद्ध सीमित थे परंतु आज युद्ध असीमित और दायरा सीमित हो चुका है।
 जी हां आप सही समझे हैं, मैं बात कर रहा हूं ज़ी न्यूज़ के सुधीर चौधरी और रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी पर हुए एफ आई आर की ।


     सुधीर चौधरी का गुनाह यह है कि उसने "रोशनी योजना"के तहत जम्मू कश्मीर में खास वर्ग को दिये जमीन पर आवाज उठाया और इसे जमीन जिहाद कहां।
अर्नब गोस्वामी का दोष यह है कि उसने पालघर साधु हत्याकांड पर , उसके तह में जमकर कांग्रेेस एवं सोनिया गांधी पर  प्रश्न उठाया।
 फिर क्या था मीडिया की आजादी  की बात करने वालों को बुरा लग गया, कर दिया है FIR, इसी प्रकार झारखंड का एक फल  दुकानदार आपने दुकान पर बैनर लगा रखा था " हिंदू फल दुकान" झारखंड सरकार को धर्मनिरपेक्षता खतरे में दिखा, कर  दिया एफ आई आर दुकानदार पर , सारे देश में हर शहर में एक नहीं कई दुकानों पर बोर्ड टंगा मिलेगा मुस्लिम होटल, मुस्लिम फल दुकान, पर उसे धर्मनिरपेक्षता खतरे में नहीं आता है।
 प्रथम दृष्टिया यह मामला हिंदुत्व बनाम धर्मनिरपेक्षता का दिखाई देता है, राष्ट्रवाद बनाम धार्मिक कट्टरता का दिखाई देता है। परंतु ऐसा नहीं है यह तो सिर्फ बाहरी आवरण मात्र है। देश
की सारी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया दो झंडे के तले खड़े हो गए  है जंग के मैदान में एक अपने को राष्ट्रवादी, देशभक्त कहता है, दूसरा अपने को धर्मनिरपेक्ष, देश  का रक्षक एवं संविधान का रक्षक कहता है।
  दोनों और के धनुर्धर सोशल मीडिया पर शब्द बाण चला रहे हैं। गदाधर गदा युद्ध कर रहे हैं,
      परंतु यह लड़ाई देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा के वर्चस्व एवं कांग्रेस, वामदलों की अस्तित्व की लड़ाई है, एक अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए लड़ रहा है, और दूसरा अपना वजूद बचाने के लिए लड़ रहा है।
इस लड़ाई को समझने के लिए इन दोनों पक्षों  की राजनीति को समझिए कांग्रेस और वामदलों की पिछले 70 वर्षों  के राजनीति के पैटर्न को देखिए मुस्लिम, ईसाई को खुश करो एवं बहुसंख्यक वर्ग को जाति के आधार पर खंडित करो और बहुसंख्यक वर्ग को धर्मनिरपेक्षता, उदारता, धार्मिक सहिष्णुता का पाठ पढ़ा कर भ्रमित करके रखो, ताकि अपना वर्चस्व बना रहे। अपने इस राजनीतिक दर्शन में सफलता देख ये मतांध होकर इसका प्रयोग इतना गहराई में जाकर करने लगे की बहुसंख्यक वर्ग में असंतोष बढ़ने लगा।


भाजपा धर्मनिरपेक्षता को मुस्लिम तुष्टीकरण कहता है, खुलकर बहुसंख्यक वर्गों की बात करता है, कांग्रेस , वाम दल जिसे धार्मिक भेदभाव कहता है, उसे भाजपा देशहित और राष्ट्रवाद कहती है,(CCA, शाहीन बाग) बहुसंख्यक वर्ग आंख बंद कर मान रही है और माने क्यों नहीं, क्योंकि कांग्रेस एवं वामदलों ने पिछले 70 सालों में धर्मनिरपेक्षता, धार्मिक सहिष्णुता, के नाम पर बहुसंख्यकओ के मन में जो भय, निराशा एवं आक्रोश को पैदा किया है, उस फसल को भाजपा चालाकी से राष्ट्रवाद एवं देशहित की हंसुआ से काट रहा है।
 यही  है वह लड़ाई एक वर्चस्व को और मजबूत करने के लिए और दूसरा वजुद बचाने के लिए लड़ रहा है। देश के सारे विश्वविद्यालय, समाचार पत्र, टीवी, ऑल सोशल मीडिया किसी न किसी पक्ष में खड़े हो लड़ रहे हैं।
     परंतु इस लड़ाई में  कांग्रेस घबराहट में लगातार गोल करती जा रही है, वह एक तो मजबूत सेनानायक के अभाव में सही रणनीति नहीं बना पा रही है और ना यह देख पा रही है की धर्मनिरपेक्षता धार्मिक सहिष्णुता, और जाति आधारित जिस चक्रव्यूह की रचना उसने कर रखी थी, उसे भाजपा ने राष्ट्रवाद, देशहित के बाण से भेद चुकी है । यह नीति उसे पुन जीवित नहीं कर सकता है।
    ज़ी टीवी के सुधीर चौधरी और रिपब्लिक भारत के अर्नब गोस्वामी पर किया गया एफ आई आर कांग्रेस के उसी घबराहट का नतीजा है, यह चाल कांग्रेस पर ही बैक फायर करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नया जीएसटी शुल्क: भारत की नई कर व्यवस्था

  नया जीएसटी शुल्क: भारत की नई कर व्यवस्था भारत में नया जीएसटी (जीएसटी) शुल्क का उदय होने के बाद, व्यापार और व्यावसायिक संस्थानों के लिए एक नई कर व्यवस्था का परिचय मिल रहा है। जीएसटी एक एकल वास्तविक कर व्यवस्था है जो राज्य कर और संघ कर को एकीकृत करती है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार को सरल और अधिक व्यवसायकारी बनाना है। जीएसटी के फायदे: सरलीकरण: जीएसटी ने अनेक राज्य करों को एकीकृत कर दिया है, जिससे व्यापार को सरल और अधिक व्यवसायकारी बनाया गया है। व्यापार की वृद्धि: जीएसटी ने व्यापार को आकर्षित किया है और नई नीतियों के कारण व्यापार की गति बढ़ी है। कर राजस्व: जीएसटी ने कर राजस्व को बढ़ाने में भी योगदान दिया है। जीएसटी के चुनौतियां: जटिलता: जीएसटी के नियम और विनियमन के कारण कुछ व्यापारियों को जटिलता का सामना करना पड़ा है। आर्थिक अस्थिरता: जीएसटी के लिए नई नीतियां और अनुभागों का अनुसन्धान करना आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। जीएसटी भारत के व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ-साथ चुनौतियां भी हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाया जा रहा है।

Selective politics in India

   चयनात्मक प्रदर्शन मनोविज्ञान के अंदर एक सिद्धांत है,जिसे अक्सर मीडिया और संचार अनुसंधान में प्रयोग किया जाता है।     यह ऐसे लोगों की प्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है। जो विरोधाभासी जानकारी से बचते हुए, अपने पहले से मौजूद विचारों को व्यक्त करते है।     अगर भारत के संदर्भ में बात करें,तो भारत में लगभग हर राजनीतिक दल कहीं ना कहीं सिलेक्टिव पॉलिटिक्स का सहारा लेती है। चाहे वह कांग्रेस पार्टी हो या वाम दल हो या फिर भाजपा हो, लेकिन इन सभी दलों के सिलेक्टिव पॉलिटिक्स से थोड़ा अलग सिलेक्टिव पॉलिटिक्स सिस्टम भाजपा का है, जहां आकर सभी दूसरे राजनीतिक दल सियासी मात खा जाते हैं।  भारतीय राजनीति में सिलेक्टिव पॉलिटिक्स शब्द को एक गर्म राजनीतिक बहस के केंद्र में लाने का श्रेय भी भाजपा को जाता है।  विगत कुछ वर्षों में  जब से भाजपा सत्ता में आई है, कई अहम राजनीतिक फैसलों के समय यह बहस के केंद्र में आ जाता है।  कश्मीर से धारा 370 हटाने के क्रम में कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला को नज़रबंद किया गया तो क...

I will burn the constitution : Dr . Bhimrao Ambedkar

Baba Sahab Dr.Bhimrao Ambedkar is a well known name in Indian politics with the support of which many political parties run.leadership of many leaders goes on. Apart from this has an identity, besides being the first Indian to go abroad for a PhD in economics he is biggest identity is that of the creator of the constitution of independent India You must be thinking that what has happened today to this guy. why he is making so much speech, think that the person who made the constitution is talking about burning the constitution yes I want to talk about it let's known when and why was he make such statements In the rajya sabha on 23 September 1953 Babasaheb said that small peoples always have the fear that majority can harm them  My  friends tell me  I have made the constitution. I want to you tell  that I will be the the first person who will burn it, it is not good for me because it is not good for every one, why did he make such statements, answered ...